भुंइया समाज उत्थान समिति द्वारा सातग्राम एरिया कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन




 जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया अंतर्गत नीम डांगा कोलियरी में हो रही बार बार दुर्घटना को लेकर सोमवार को भुइंया समाज उत्थान समिति सहित 14 संगठनों द्वारा सोमवार को सातग्राम एरिया कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया.प्रदर्शन का नेतृत्व भुइंया समाज उत्थान समिति एवं सभी 14 संगठनों के प्रमुख सह तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सिंटू भुइंया ने किया. इसके अलावा मौके पर स्थानीय वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला कुमार हेला, वार्ड संख्या 10 की पार्षद उषा पासवान सहित सभी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान सिंटू भुइंया ने कहा कि सातग्राम एरिया अंतर्गत नीमडांगा कोलियरी में छः महीने में तीन बड़ी दुर्घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं एवं कल की घटना में श्रमिक सौदागर भुइंया की मौत हो गई है.सातग्राम एरिया के कोलियरियों में बार-बार दुर्घटना क्यों हो रही है ,इसकी निष्पक्ष जांच के लिए आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. खदानों में काम करने वाले ज्यादातर श्रमिक निचली एवं पिछड़ी जाति के मजदूर होते हैं. जो जान पर खेलकर खदान में कार्य करते हैं ,एवं प्रबंधन के अधिकारी एयरकंडीशन कमरों में बैठे रहते हैं. सुरक्षा की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं रहता ,जिसकी वजह से इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अक्सर यह लोग खदान में होने वाली दुर्घटना को अन्य घटना बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं, हम लोगों की मांग है कि सुरक्षा की जिसकी जिम्मेवारी है, सेफ्टी ऑफिसर,माइनिंग सरदार,ड्रेसर को।पांच दिनों के अंदर उन्हें सस्पेंड किया जाए तथा उनका तबादला किया जाए.घटना की जांच होनी चाहिए, हमारी मांगे नहीं मानने पर हमलोग सातग्राम एरिया अंतर्गत सभी कोलियरियों को 5 दिनों के बाद उत्पादन बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे.ईसीएल प्रबंधन प्रत्येक वर्ष सुरक्षा सप्ताह मनाता है परंतु सुरक्षा को लेकर कोई ठोस पहल नहीं करता, जिसके कारण अक्सर ईसीएल के खदानों में दुर्घटना होती रहती है, एवं श्रमिक मरते रहते हैं. जब कोई दुर्घटना होती है तो मुआवजा तो दिया जाता है परंतु दुर्घटना के जिम्मेवार अधिकारियों के ऊपर कोई भी कार्यवाही नहीं होती. जिसकी वजह से लापरवाह अधिकारी अपना काम जैसे तैसे करते हैं, एवं दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ईसीएल के अधिकारी विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इन्हें मजदूरों की चिंता नहीं रहती है .इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति अगर होती है तो अब हमलोग इसके लिए बड़ा आंदोलन करेंगे.काफी देर प्रदर्शन होते देख ईसीएल प्रबन्धन ने पांच दिनों के अंदर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया,ततपश्चात यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात