जमा पूंजी को उपयुक्त जगह पर निवेश को लेकर रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा सेमिनार का आयोजन




 रानीगंज-अपनी जमा पूंजी को सठीक निवेश कहाँ करे इस विषय को लेकर गुरुवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की और से सेमिनार आयोजित की गयी. सेल्फ डेवलपमेंट के तहत आयोजित इस सेमिनार के तहत चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा की अक्सर लोग यह समझ नहीं पाते है कि अपनी जमा पूंजी कहाँ निवेश करें इन सब बातों को ध्यान में रखकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कोलकाता के सुप्रसिद्ध प इन्वेस्टमेंट बैंकर ऋषभ सतनालिका एवं सौरभ सतनालिका को आमंत्रित किया है. उन्होंने इस दिशा में एक नया आयाम स्थापित किया है , सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह युवक रानीगंज के भूमि पुत्र हैं.

 इन्वेस्टमेंट बैंकर की ओर से ऋषभ सतनालिका ने कहा कि अपने व्यापार को आगे बढ़ाते हुए एवं नौकरी पेशा करने वाले काम करते हुए, वर्तमान में जिसे म्यूच्यूअल फंड कहते हैं, इस क्षेत्र में अपना निवेश कर सकते हैं. इसमें आप अपने रकम को सुरक्षित रखते हुए मुनाफा कमा सकते हैं . यह प्रक्रिया आज के दिन पूरी तरह से पारदर्शी है.आपका इन्वेस्टमेंट बशर्ते सही एवं उपयुक्त जगह पर लगनी चाहिए. इस दिशा में हमारे कंपनी हर तरह से सहयोग करती है.आज ग्लोबल मार्केट में आप कहीं भी बैठ कर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. सचिव मनोज केसरी ने कहा कि व्यवसायियों के हित में हम लोग काम करते हैं और इस प्रकार के सेमिनार का एक ही उद्देश्य है कि हमारे सदस्य एवं हम लोगों के साथ संपर्क रखने वाले ऐसे अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि आज वास्तव में देखा जाए तो पैसे कमाना सभी चाहते हैं लेकिन मार्गदर्शन का अभाव होता है ,हम लोग समय-समय पर ऐसे सेमिनार करते हैं.इस सेमिनार के प्रोजेक्ट चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात