आसनसोल : सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के बकाया को लेकर महिलाओं के साथ आसनसोल नगर निगम की पार्षद सीके रेशमा ने मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान सीके रेशमा ने बताया कि वह पहले एनयूएलएम की प्रभारी थी। उस वक्त वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुछ सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने यूनिफॉर्म बनाने का काम किया था लेकिन उनको अभी तक उसका बकाया नहीं मिला है। इनके बकाया की मांग को लेकर आज वे मेयर विधान उपाध्याय मिलीं। मेयर विधान उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि इसे लेकर एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के बाद बहुत जल्द जिसकी भी बकाया राशि है उसे दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ