यूनेस्को को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए निकाली शोभायात्रा।




आसनसोल : यूनेस्को ने बंगाल के दुर्गापूजा उत्सव को सांस्कृतिक धरोहर का मान्यता दिया है। इससे अभिभूत होकर राज्य की मुख्यमंत्री ने 1 सितंबर को पूरे प्रदेश में यूनेस्को को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर एक शोभायात्रा निकालने की घोषणा की है।जिसके तहत गुरुवार को पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन और आसनसोल नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पोलो ग्राउंड से शुरू होकर कोर्ट मोड़, भगत सिंह मोड़ होते हुए रविंद्र भवन के पास आकर समाप्त हुई।इस शोभा यात्रा का नेतृत्व राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने किया। जुलूस में जिला शासक एस अरुण प्रसाद, जिला के तमाम अधिकारी, मेयर परिषद सदस्य, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि शामिल थे। शोभायात्रा में ढाकियों का दल टेबलो भी शामिल था। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद जिला शासक अरुण प्रसाद ने कहा कि यूनेस्को ने बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को सांस्कृतिक धरोहर के दर्जा दी है। दुर्गा पूजा उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मन्याता देने के लिए यूनेस्को को शोभा यात्रा के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन किया गया। शोभा यात्रा पोलो मैदान से शुरू होकर रविंद्र भवन आकर समाप्त हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात