ऑटो चालक ने मिनी बस चालक की पिटाई की, मिनी बस कर्मियों ने परिचालन ठप्प कर किया धरना प्रदर्शन





आसनसोल : आसनसोल शहर में ऑटो, टोटो एवं मिनी बस चालकों का विवाद कोई नया नहीं है। अत्यधिक संख्या में अवैध रूप से चलने वाले ऑटो एवं टोटो की वजह से मिनी बस मालिकों की आमदनी में भारी कमी आई है। इसकी वजह से पैसेंजर उठाने को लेकर अक्सर वाह विवाद होता रहता है। फिर से सोमवार को सिटी बस स्टैंड के निकट मिनी बस चालक एवं ऑटो ड्राइवरों से पैसेंजर उठाने को लेकर विवाद हुआ एवं विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसने ऑटो चालक ओन एक मिली बस चालाकी पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर बस कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा एवं कर्मियों ने सभी मिनी बसों का परिचालन बंद कर दिया एवं जीटी अवरोध कर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए मिनी बस चालकों ने अपने वाहनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जिससे आसनसोल शहर की परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण थाना पुलिस एवं दक्षिण ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन बस कर्मी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुए। वे इस मामले में दोषी ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पाकर तृणमूल के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के आसनसोल उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने बस कर्मियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मिनी बस कर्मियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया। फिर बाद में इस मसले पर पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित पक्षों को लेकर बैठक करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि अंतिम खबर मिलने तक बसों का परिचालन बंद था।  इस विषय पर बस कर्मियों का कहना है कि ऑटो चालकों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। वे आए दिन बस कर्मियों के साथ मारपीट करते हैं। जब तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो जाता है तब तक वे बसों का परिचालन बंद रखेंगे। 

राजू अहलूवालिया ने कहा कि ऑटो चालकों द्वारा एक मिनी बस कर्मी की पिटाई की गई है और इसी वजह से बस कर्मियों ने बसों का परिचालन बंद कर दिया है। हमलोग बातचीत करके समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। तीन मूल के उसे पदाधिकारियों को जानकारी दी गई है मामले को लेकर बैठक की जाएगी एवं समस्या का हल निकाला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात