आसनसोल : आगामी पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए, रेलवे ने कोलकाता और रक्सौल के बीच एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
05508 रक्सौल-कोलकाता पूजा स्पेशल दिनांक 24.10.2022 से 09.11.2022 (6 ट्रिप) के बीच प्रत्येक सोमवार और बुधवार को रक्सौल से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन का आसनसोल में प्रस्थान समय अगले दिन 08.50 बजे होगा।
05507 कोलकाता-रक्सौल पूजा स्पेशल दिनांक 25.10.2022 से 10.11.2022 (6 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को कोलकाता से 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इस ट्रेन का आसनसोल में प्रस्थान समय उसी दिन 21.15 बजे होगा।
उपर्युक्त स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।


0 टिप्पणियाँ