रानीगंज-तृणमूल छात्र संगठन टीएमसीपी और तृणमूल कांग्रेस महिला समिती के सदस्य ने पंजाबी मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर अवरोध कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.इस विरोध प्रदर्शन के तहत छात्र नेता रेहान साकिब ने कहा कि केंद्र सरकार झूठे मामले बनाकर ईडी और सीबीआई का भय दिखा कर तृणमूल को दबाने की कोशिश कर रही हैं. जो तृणमूल कभी स्वीकार नहीं करेगी, केंद्र सरकार का यह प्रयास विफल होगा. तृणमूल पर झूठा मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, क्योंकि अंचल के प्रिय नेता मलय घटक के घर में सीबीआई प्रातः से ही अभियान चला रही है,जबकि अबतक सीबीआई कोई दस्तावेज या गैरकानूनी वस्तु बरामद नहीं हुई है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस प्रशासन ने उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रदर्शन करने से रोक दिया, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग दो के भगत सिंह स्टैचू के पास चले गए एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 2 था 60 नंबर सड़क को जोड़ने वाली जंक्शन भगत सिंह की प्रतिमा के समीप विरोध करते प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में तृणमूल महिला समिति के नेहा साव एवं और भी कई टीएमसी के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.


0 टिप्पणियाँ