इंडिया का बिग्गेस्ट पप्पू भारत के गृहमंत्री अमित शाह को बताते हुए युवा टीएमसी ने महंगाई को लेकर विरोध जताया


 जामुड़िया-देश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम एवं महंगाई प्रतिवाद में देश का बिग्गेस्ट पप्पू भारत के गृह मंत्री अमित शाह को बताते हुए जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल युवा कांग्रेस की और से शनिवार को अखलपुर पेट्रोल पम्प, जामुड़िया पेट्रोल पम्प एवं थाना मोड़ पेट्रोल पम्प में केंद्र सरकार के खिलाफ एक विरोध सभा का आयोजन किया गया .







इस विरोध सभा के दौरान युवा तृणमूल कांग्रेस एक के अध्यक्ष मृदुल चक्रवर्ती ने कहा कि दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के खिलाफ में शनिवार को यह प्रदर्शन युवा टीएमसी की और से सभी जगहों पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे बीजेपी की सरकार दिन प्रतिदिन डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर रही है, एवं देश के गरीब जनता का पैसा टैक्स के रूप में अपनी जेब भर रहे हैं. उनको गरीब जनता की कोई भी चिंता नही, पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के कारण आम जनता अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले सामानों के बढ़ रहे हैं ,जिसके कारण आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो एक दिन गरीब जनता भूखे मर जाएगी. कड़े शब्दों में केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए बीजेपी सरकार को आगाह किया कि आने वाले दिनों में अगर पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट नहीं की गई तो राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार इसके लिए बड़ी आंदोलन सड़कों पर उतरकर करेगी और देश की जनता आने वाले चुनाव में केंद्र की बीजेपी सरकार को दिल्ली से उखाड़ कर फेंक देगी.

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा गरीब लोगों की चिंता करती है ,इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा कई योजनाएं एवं परियोजनाएं केवल गरीबों के लिए लागू की गई, जिससे की आम गरीब जनता को सीधा फायदा मिले और इस महंगाई की घड़ी में भी वह आसान जिंदगी जी सकें.उन्होंने आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार पर कहां की मोदी सरकार ने लोगों को बरगला कर यह स्लोगन लगाया था कि अब अच्छे दिन आने वाले हैं, पर क्या हुआ, कहां है जनता के अच्छे दिन. विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी महिला ब्लाक एक अध्यक्ष राखी कर्मकार, छात्र परिषद के युवा नेता पिन्टु कुमार दतो, शंकर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता