बर्नपुर के धेनुआ गांव में आयोजित हुई एक दिवसीय दुर्गापूजा




बर्नपुर ः पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है विशेष रूप से बंगाल में चार दिनों तक दुर्गा पूजा होती है सप्तमी, अष्टमी, नवमी एवं दशमी। वहीं कई जगहों पर नवरात्रि के शुरुआत से पूरे 9 दिन तक दुर्गा पूजा होता है। परंतु पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बर्नपुर के एक गांव में एक दिन में ही दुर्गा पूजा समाप्त हो जाती है। बर्नपुर के कालाझरिया केे धेनुआ  गांव में स्थित काली कृष्ण योगाश्रम है यहां 49 वर्षों से आयोजित होती आ रही यह ऐतिहासिक अद्भुत दुर्गा पूजा। इस दुर्गापूजा को महामाया दुर्गापूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह की अनोखी एक दिवसीय दुर्गापूजा एक मात्र असम और दूसरी यहां आयोजित की जाती है। इस एक दिवसीय दुर्गा पूजा में महालया के दिन ही षष्ठी से लेकर दशमी तक की पूजा एक घंटे में होती है। प्रत्येक वर्ष महालया के दिन यानि की श्राद्ध पक्ष के समापन पर यह पूजा आयोजित होती है। इस वर्ष भी यह अनोखी दुर्गापूजा महालया के दिन रविवार को आयोजित हुयी। एक घंटा में ही षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के समस्त मंत्रोच्चारण को पूजा की गयी।

इस दुर्गा पूजा के विषय में स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 1973 से धेनुआ गांव के काली कृष्ण योगाश्रम में यह पूजा होती है, जिसकी शुरूआत सत्यानंद ब्रह्मचारी ने की थी। हालांकि पहले वर्ष के आयोजन के बाद तीन साल पूजा बंद थी। वर्ष 1977 में असम से आए तेजानंद ब्रह्मचारी द्वारा अनोखी दुर्गापूजा की फिर से शुरुआत की गई। वर्ष 2003 में उनके निधन के बाद आश्रम में गौरी केदारनाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां मां दुर्गा के कुंवारी रूप की पूजा गयी। पूजा में जया और विजया दो सखी की प्रतिमा को रखकर विधिवत रूप से दुर्गापूजा की गयी। इस पूजा में आसनसोल के कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात