आसनसोल : वेतन की मांग एवं पीएफ में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को ओरियन सिक्यूरिटी कंपनी के दर्जनों सुरक्षा गार्डों ने आसनसोल भगत सिंह मोड़ के एक्सिस बैंक के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने बताया कि बीते दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बैंक से पैसा नहीं मिलने का हवाला देकर कंपनी 2 महीने से वेतन नहीं दे रही है इस विषय में बैंक अधिकारियों से शिकायत करने पर कंपनी द्वारा मेल करने की बात कही जाती है। एवं कहां जाता है कि उन्हें पैसे देने की जिम्मेवारी कंपनी की है बैंक की नहीं। इसके अलावा हमलोगों पीएफ में भी गड़बड़ी है पीएफ सही से जमा नहीं हो रहा है। सिक्युरिटी कंपनी और बैंक के बीच में हमलोग शोषित हो रहे हैं। इस विषय पर कंपनी के अधिकारी अशोक चटर्जी ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से इनके वेतन का भुगतान करने में विलंब हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुर्गापूजा के पहले इनके सभी बकाए वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। वह ईपीएफ के विषय में उन्होंने कहा कि पीएफ की बात तो इसे प्रक्रिया में लाया जा रहा है। पुराने कर्मियों का पीएफ अभी नहीं बना है। जबकि नये कर्मियों का पीएफ योगदान के साथ ही किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ