आसनसोल के ईएसआई अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों का हंगामा




आसनसोल : आसनसोल के ईएसआई अस्पताल में बुधवार को एक महिला की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने मुआवजे की मांग पर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार आसनसोल के बैजडीह कोलियरी के निवासी सविता देवी को युटेरस की समस्या थी। डॉक्टरों ने सर्जरी करने की सलाह दी। 23 अगस्त को ईएसआई अस्पताल में युटेरस का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद से ही महिला की की तबीयत बिगड़ने लगी। इस विषय पर मृत महिला के देवर रमेश पासी ने बताया कि युटेरस की समस्या के बाद भाभी को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी ऑपरेशन करने के बाद अगले दिन से ही उनकी लैट्रिन बंद हो गई। एवं पेट फूलता गया। जब इस बात के लिए डॉक्टरों को बोला गया तो उन्होंने कहा कि गैस है ठीक हो जाएगा। 4 दिन भी जाने के बाद जब हालत गंभीर हो गई। तब उन्होंने महिला को रेफर कर दिया। इसके बाद हम लोग दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गलत इलाज के कारण ऐसा हुआ है डॉक्टरों ने कहा कि शरीर में इंफेक्शन फैल गया है इसीलिए सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इंफेक्शन फेफड़े तक पहुंच गया है इसके बाद महिला की मौत हो गई हम लोग का मांग है कि इलाज में लापरवाही हुई है डॉक्टर को सजा मिले तथा महिला के 3 बच्चियां हैं। जिस के पालन पोषण के लिए मुआवजा दिया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात