नवान्न चलो अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस




आसनसोल : तृणमूल सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा 13 सितंबर को आहूत नवान्न चलो अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कमेटी ने आसनसोल के भाजपा जिला कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि नवान्न चलो अभियान के दौरान तीन टुकड़ों में भाजपा नवान्न कूच करेगी। पहले टुकड़ी का नेतृत्व शुभेंदु अधिकारी करेंगे दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार करेंगे एवं तीसरी टुकड़ी का नेतृत्व दिलीप घोष करेंगे। आसनसोल के भाजपा कार्यकर्ता सुकांत मजूमदार के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने तृणमूल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल के शीर्ष नेता जिस तरफ से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। धीरे धीरे वह सब सामने आ रहे हैं। सीबीआई एवं ईडी की टीम इन भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश कर रही है। तृणमूल का शीर्ष नेतृत्व इन भ्रष्टाचारियों का साथ खुलकर साथ दे रहा है। इससे साबित होता है कि पूरी तृणमूल पार्टी भ्रष्ट हो चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमलोग नवान्न अभियान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी साथ होंगे क्योंकि तृणमूल से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा जिले में अच्छे ढंग से मनाने की बात कही। मौके पर भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी भाजपा जिला महासचिव बप्पा चटर्जी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात