ईडी एवं सीबीआई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा निकाली गयी रैली




जामुड़िया : ईडी ओर सीबीआई के द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इनके द्वारा उत्पीड़न के विरोध में जामुड़िया ब्लॉक 1 तृणमूल कांग्रेस की और से एक विशाल रैली निकाली गई . इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, सुब्रतो अधिकारी, राखी कर्मकार, प्रदीप मुखर्जी, प्रभात बैनर्जी, शेख शानदर, मृदुल चक्रवर्ती ,सुष्मिता बाऊरी , शेख दिलदार, पूर्ण शशि रॉय, श्रावनी मंडल, अब्दुल हाउस, भोला हेला, सजल मंडल ,अनिमेष बनर्जी, बाबु राॅय सहित सैकड़ो की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह जुलूस जामुड़िया थानामोड़ बस स्टैंड से शुरू होकर जामुड़िया बाजार नंदी, मोड़ पेट्रोल पम्प होते हुए वापस थानामोड़ बस स्टैंड में वापस आकर समाप्त हुआ . इस दौरान केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से आये दिनो ईडी और सीबीआई के जरिए तृणमूल नेताओं भय दिखाकर बेवजह परेशान किया जा रहा है. यह बहुत ही निंदनीय घटना है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री ओर कानुन मंत्री मलय घटक जो बंगाल ही नही बाहर जाकर भी अन्य प्रदेशों में भाजपा को खुले आम चुनौती देते हैं, यही कारण है कि भाजपा के इशारे पर ईडी और सीबीआई का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है. लेकिन भाजपा के मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे और हमारे मंत्री ओर भी ज्यादा मजबूती से उभर कर सामने आयेंगे. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे पश्चिम बंगाल से भाजपा का सफाया हो जाएगा, ओर आने वाले समय में तृणमूल के सभी लोग बड़े अंदोलन पर जायेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात