जिला अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर आसनसोल उत्तर ब्लॉक कांग्रेस ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : आसनसोल उत्तर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को आसनसोल जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक निखिल चंद्र दास को एक सौंपा गया। जिसमें जिला अस्पताल में प्रसूति विभाग में एक मरीज के लिए एक सीट देने, विकलांगों और बुजुर्गों के लिए दवा और टोकन काउंटर की अलग व्यवस्था करने की मांग की गई है। वही साधारण मामले में भी रेफर करने का विरोध करने के साथ और कई मांगे की गई है। इस संबंध में उत्तर ब्लॉक राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सह वार्ड संख्या 25 के कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने बताया कि आसनसोल जिला अस्पताल एक मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल है। यहां जिला भर के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं लेकिन साधारण केस में भी दलालों के माध्यम से रेफर कर दिया जा रहा है। कमीशन को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी उन्हें रेफर कर दे रहे हैं और वही उनका निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कर रहे हैं। आखिर गरीब लोग कहां से इतना पैसा लाएंगे। जो निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाएंगे। वही एक सीट पर दो प्रसूति मरीजों को दिया जाता है। हम लोगों की मांग है कि प्रसूति विभाग के सीट को और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विकलांगों और बुजुर्गों के लिए दवा और रजिस्ट्रेशन कराने की काउंटर अलग की जाए। क्योंकि इतने लंबे लाइन में उन लोगों की काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि मुर्दों को र्मॉगेज होम में ना रख कर इमरजेंसी के पास एक कमरे में रखा जाता है। दिन हो या रात सभी मुर्दों को र्मॉगेज रूम में ही रखा जाए। एस एम मुस्तफा ने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर बात करने और ज्ञापन सौंपने के लिए उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के तरफ से अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक से समय लिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात