छात्र दीपेश कुमार बरनवाल को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा सम्मानित किया गया




रांनीगंज-बीते दो दिन पूर्व दुर्गापुर सृजनि सभागार में पश्चिम बंगाल हिंदी एकादमी द्वारा हिंदी दिवस पर में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लेवल के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इसी क्रम में माध्यमिक स्तर के निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में रानीगंज श्री गुरुनानक विद्यालय के कक्षा दशम छात्र दिपेश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था. भाग लेने वाली संस्थाओं की संख्या 156 थी.इस अवसर पर श्री गुरुनानक विद्यालय रानीगंज के प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार त्रिपाठी जी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए उनकी सराहना व्यक्त की गई. रानीगंज श्री गुरु नानक विद्यालय स्कूल कक्षा दसवीं के छात्र दीपेश कुमार बरनवाल द्वारा पुस्तकालय का महत्व पर निबंध लेखन को काफी बेहतर ढंग से 400 शब्दों में निबंध लिखा एवं तीसरे स्थान पर गौरव पाने का गौरव प्राप्त किया. इस विषय पर रानीगंज सुरक्षा की तरफ से सोमवार को छात्र दीपेश कुमार बरनवाल को सम्मानित किया गया. रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बग्गा ने छात्र को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अनुमोदित हिंदी विद्यालय श्री गुरु नानक विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्रों ने 156 स्कूलों के छात्रो में तृतीय स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम के साथ साथ हम सब को गौरवान्वित किया है. इस अवसर पर शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता एवं संस्था के अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने भी छात्र को सम्मानित किया. छात्र दीपेश ने बताया कि भविष्य में सॉफ्ट इंजीनियर बनना चाहता है एवं इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है .नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफल होकर केंद्र सरकार के द्वारा 12वीं कक्षा तक शिक्षा के लिए उसे प्रति वर्ष ₹12 हजार रुपए वार्षिक अनुदान भी उसे प्रदान किया गया है. छात्र के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात