जोनल लीग कम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेन्ट का सेमीफाइनल मैच में रानीगंज कोचिंग कैम्प हुआ जयी






रानीगंज- रानीगंज के राबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज जोनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जोनल लीग कम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रथम सेमी फाइनल मैच बुधवार को संपन्न हुआ . यह सेमीफाइनल मैच रोनाई स्पोर्टिंग क्लब और रानीगंज कोचिंग कैंप फुटबॉल टीम के बीच सम्पन्न हुआ. लगातार बारिश के बावजूद यह मैच जबरदस्त टक्कर की रही. बारिश के बावजूद रानीगंज कोचिंग कैंप फुटबॉल टीम ने खचाखच भरे स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल 3-0 से जीत लिया. इस खेल में रानीगंज रेफरी एसोसिएशन के मेंटर तापस तिवारी, शशांक शेखर कांजीलाल, विश्वनाथ बनर्जी, गोपाल दत्ता, आदित्य मुखर्जी, रंजीत राम डे, प्रदीप मंडल, मलय रॉय आदि विशेष रूप से मौजूद थे. इस खेल को रानीगंज रेफरी एसोसिएशन ने संचालित किया. दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता