सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की बात स्वीकारने पर जितेंद्र तिवारी ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद




आसनसोल : आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एडीडीए के चेयरमैन रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण की बात को स्वीकार करने पर ट्वीट कर धन्यवाद दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आखिरकार तापस बनर्जी ने इस सच्चाई को स्वीकार किया है कि सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस सच्चाई को स्वीकार करने के लिए तापस बनर्जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन सिर्फ सच्चाई स्वीकार करने से नहीं होगा इस पर उचित कार्रवाई भी करनी होगी। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

 मालूम हो कि तापस बनर्जी ने सरकारी जमीन हड़पने को लेकर एक विस्फोटक टिप्पणी की है उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन का एक वर्ग अवैध कारोबार कर रहा है। गुरुवार को दुर्गापुर में एडीडीए के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तापस बनर्जी ने व्यवहारिक रूप में भूमि भ्रष्टाचार को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे सरकार को काफी राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। एडीडीए की जमीन पर अतिक्रमण और निर्माण की शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तापस बनर्जी ने कहा कि समाज में एक वर्ग जो राजनीति के आड़ में समाज को स्थिर कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का एक एक दल भी उनका साथ दे रहा है। तापस बनर्जी ने अवैध रूप से बन रही बड़ी बिल्डिंग का जिक्र किया है। जिनका निर्माण राजनीतिक संरक्षण में अवैध रूप से हुआ है। 

अब देखते हैं कि आगे क्या कार्रवाई होती है हालांकि यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग ले चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात