सत्तू विक्रेता के घर के सिलेंडर में लगी आग,मची अफरा तफरी

 




रानीगंज- वार्ड नंबर 34 के रामबगान इलाके में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के निकट एक सत्तू विक्रेता पंकज राम के घर में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी. पंकज राम ने बताया कि घर में चार सदस्यों की उपस्थिति में यह घटना घटी, घर में आग लगा देख परिवार वाले काफी भयभीत हो गए थे.

 वहीं आसपास के लोगों ने घटना को देख इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को दी, मौके पर दमकल विभाग के एक इंजन ने पहुंचकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के बारे में दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि अनुमानित तौर पर गैस की पाइप या फिर रेगुलेटर के बीच कहीं पर गैस लीक होने के कारण यह आगजनी की घटना घटी.आग लगने के कुछ ही समय में स्थानिय लोगो ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को जानकारी दी, और दमकल विभाग ने भी तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, वरना कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात