बकाया वेतन एंव पूर्णनियोजन की मांग को लेकर मैथन पावर ग्रिड उपकेन्द्र के सामने श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन





सालानपुर-बकाया वेतन एंव पूर्णनियोजन की मांग को लेकर रूपनारायणपुर स्थित एनटीपीसी मैथन पावर ग्रिड उपकेन्द्र के सामने ठेका श्रमिकों ने शुक्रवार छह घण्टे तक विरोध प्रदर्शन क़िया। बाद में पावर ग्रिड के अधिकारियों ने श्रमिकों से बात कर आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया। बता दे पॉवर ग्रिड में लम्बे समय से ग्रश काटने का कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें कार्य से निकाल दिया गया और बकाया वेतन का भुगतान भी नही किया गया। शुक्रवार छांटे गये श्रमिकों ने अपने परिवार के साथ छह घण्टों तक पावर ग्रिड के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर बकाया वेतन भुगतान समेत पूर्णनियोजन की मांग की। कार्य से निकाले गये श्रमिक रवींद्रनाथ माजी, कबीर अंसारी, मुबारक अंसारी, गंगाधर लाएक, अमर लाइक, देवाशीष माजी का आरोप है कि वे लोग पिछले 20 साल से पावर ग्रिड में ग्रश कटिंग का कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें अचानक कार्य से निकाल दिया गया, साथ ही दो महीने का बकाया वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद वे प्रदर्शन को मजबूर हुये। श्रमिकों की मांग है कि उन्हें उनका बकाया वेतन एंव पूर्णनियोजन दिया जाये। नही तो वे पावर ग्रिड गेट पर ताला लगा कर प्रदर्शन करेंगे। श्रमिकों का आरोप है कि मैथन उपकेंद्र एनटीपीसी डीजीएम अंजनी कुमार नामक नये अधिकारी के द्वारा उन्हें कार्य से निकाला गया है। हालांकि श्रमिकों का ठेकेदार के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है।

वही मामले को लेकर मैथन पावर ग्रिड प्रबंधन द्वारा बताया गया कि ठेका कॉन्ट्रेक्ट के पूरे होने के कारण श्रमिकों को बैठाया गया है, पुनः प्रयास किया जा रहा है कॉन्ट्रेक्ट हो पर अभी तक उच्चाधिकारियों की मंजूरी नही मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात