रानीगंज-लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया रानीगंज शाखा की तरफ से सोमवार को रानीगंज के एलआईसी कार्यालय के सामने एजेंटों द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया गया. जिसके तहत एजेंटों ने अपनी कई मांगे सरकार के सामने रखी, जिनमें से सबसे अहम रहा बीमा ग्राहकों का बोनस बढ़ाना, लोन तथा अन्य लेन-देन के मामले में ब्याज की दर में बदलाव लाना, एचएनके ग्रेजुएटी में बढ़ोतरी लाना और नियमों का सरलीकरण करना, आईआरडीए प्रस्तावित एजेंट कमीशन का पुनर्गठन करना, एजेंट के टर्म इंश्योरेंस की मात्रा को बढ़ाना, एजेंट के ग्रुप इंश्योरेंस की मात्रा को बढ़ाना जैसे कई अहम मांगों को पूरा करने का एजेंटों ने प्रस्ताव रखा. इस संदर्भ में संस्था के पदाधिकारी आलोक चटर्जी ने कहा कि सभा के दौरान रानीगंज शाखा के तकरीबन 500 से 700 एजेंटों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, और पूरे देश भर में तकरीबन 13 लाख एलआईसी एजेंट हैं, इनके परिवार के सदस्यों को जोड़ लिया जाए तो तकरीबन एक करोड़ लोग इस पेशे पर निर्भर हैं, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से आज एलआईसी एजेंटों की स्थिति काफी दयनीय हैं, उन्हें रोजमर्रा के जीवन यापन में भी काफी परेशानियां हो रही है, उनके परिवार समेत वो लोग काफी दुख के घेरे में है.यह प्रदर्शन 1 सितंबर से आगामी 7 सितंबर तक चलेगा, और यह विरोध पूरे देश में किया जा रहा है और आप सभी एलआईसी एजेंटों ने पूरी तरह से अपने काम को बंद करके विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. पदाधिकारी ने एलआईसी एजेंटों के हितों के लिए आंदोलन को जारी रखने की बात कही.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगर ऐसे नीतियों को लागू करते रहेगी तो आखिर में एलआईसी नामक संस्था ही खत्म हो जाएगी, एक के बाद एक केंद्र सरकार की नीतियों के कारण राष्ट्रीय संशोधन खत्म होते जा रहे हैं.एजेंटों की मांग नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकाल तक आंदोलन करेंगे।l.



0 टिप्पणियाँ