कारखाना गेट के समक्ष शव को रखकर मुआवजे की मांग को लेकर आईन्टीटीयूसी ने किया प्रदर्शन



 जामुड़िया:– जामुड़िया के इकड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकड़ा शमशान के समीप भगवती स्पंज कारखाना वर्तमान में आरएआईसी इंट्रीग्रेटेड स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड कारखाना में बीते 31 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त श्रमिक राजकुमार नोनिया (52 ) की दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रमिको ने आईन्टीटीयूसी के बैनर तले गुरुवार की देर शाम कारखाना गेट पर शव को रखकर मृतक के आश्रितों को मुआवजे एवं नोकरी देने की मांग पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया ब्लॉक एक के आईएन्टीटीयूसी सभापति प्रभात बनर्जी ने बताया कि बीते 31 अगस्त को कार्य करने के दौरान ठेका श्रमिक जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक दो अन्तर्गत डोबराना ग्राम पंचायत के खास केंदा छः नंबर निवासी 52 वर्षीय राज कुमार नोनिया प्लांट के अंदर एक दुघर्टना के शिकार हो गया. स्थानीय श्रमिकों एवं श्रमिक नेताओं के सहयोग से गंभीर रूप से घायल राजकुमार नोनिया को चिकित्सा के लिए आसनसोल ईइसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिती चिंता जनक होते देख उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां बीते दस दिनों से इलाजरत राजकुमार नोनिया की गुरुवार को मृत्यु हो गई. घटना की सूचना पाकर मृतक के आश्रित को नोकरी एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि आगामी 13 सितंबर को जामुड़िया थाने में कारखाना प्रबन्धन के साथ बैठक के लिए बुलाया गया है, जहां मृतक के आश्रितों को कारखाने के नियम के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात