बांकुड़ा- पत्थर खदानों को शीघ्र चालू करने, पत्थर खदान के लिए लगने वाले कागजात की सरलीकरण करने एवं जुलाई 2016 के पहले आवेदन करने वाले को लांग टर्म परमिट प्रदान करने के अलावा अन्य 5 सूत्री मांगों को लेकर बांकुड़ा जिला पत्थर शिल्प बचाओ कमेटी की तरफ से जिलाशाश्क को ज्ञापन सौंपा गया. कमेटी की तरफ से बताया गया कि विगत डेढ़ वर्षो से पत्थर खदान बंद पड़ा हुआ है. इस कार्य से पचास हजार लोग कर्म हीन हो चुके हैं, जिन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है ,इसलिए हमारी मांग है कि पत्थर खदानों को शीघ्र चालू किया जाए.

0 टिप्पणियाँ