आसनसोल साउथ ग्रामीण ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष देव नारायण दास के विरुद्ध लगे पोस्टर



रानीगंज : आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष देव नारायण दास के खिलाफ बल्लभपुर के साहिबगंज इलाके में कई जगहों पर पोस्टर लगाई गई है. पोस्टर में उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है. शनिवार की सुबह देव नारायण दास के खिलाफ पोस्टर बाजी से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया. मालूम हो कि देवनारायण दास को फिर से आसनसोल दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है, जिससे पार्टी में उनके विरोधी नाराज चल रहे हैं. विभिन्न विपक्षी दलों ने इन पोस्टर में लिखे बातों को सही बताते हुए पूरे तृणमूल पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया है. रानीगंज के सीपीआईएम नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. जब तृणमूल के बड़े नेता और मंत्री आज भ्रष्ट हैं, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस पार्टी इस तरह के विभिन्न कटमनी, कोयला तस्करी, बालू तस्करी शिक्षा घोटाला आदि मामलों से जुड़ी हुई है. अगर ब्लॉक अध्यक्ष ईमानदार हैं ,तो उन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे जिन्होंने पोस्टर चिपकाया है. वहीं रानीगंज ग्रामीण भाजपा के मंडल अध्यक्ष परिमल माजी ने कहा कि यह पूरी तरह से तृणमूल के बीच गुटबाजी है, और इसलिए आज सीधे जनता के बीच आ रही है. रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि हालांकि देवनारायण बाबू इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. कोलकाता के बड़े नेता भी देव नारायण की सच्चाई जानते हैं.इसलिए उन्हें ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया और यह ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय था.उन्होंने यह भी कहा कि.मैं देवनारायण दास को लंबे समय से जानता हूं, वह बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं. वह इस इलाके के पार्टी के नंबर 1 रैंक के नेता जाने जाते हैं. देव नारायण किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते हैं, इसलिए पार्टी से भ्रष्टाचार करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाता है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात