पानागढ़ से फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार




दुर्गापुर: फर्जी रजिस्ट्रेशन का उपयोग कर कांकसा के कैनाल पार इलाके में चिकित्सा करने के आरोपी देवाशीष पोड़े को कांकसा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश किया। आरोपी कोलकाता के गरिया का निवासी है। देवाशीष पोड़े के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कांकसा थाना में कुछ माह पहले शिकायत दर्ज कराया था। विगत जून में कांकसा पुलिस व ब्लॉक प्रशासन ने आरोपी के चेंबर में जाकर जांच-पड़ताल की थी तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेंबर को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। आरोपी को पानागढ़ बाजार बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। कांकसा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात