नवान्न चलो अभियान को लेकर भाजपा की रैली




आसनसोल : तृणमूल सरकार द्वारा राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाला, गौ तस्करी, कोयला तस्करी, बालू तस्करी सहित अन्य भ्रष्टाचार के आरोप पर भाजपा पूरी तरह आंदोलन के मूड में आ चुकी है। इसे लेकर भाजपा ने 13 सितंबर को नवान्न चलो अभियान की घोषणा की है। इस अभियान को सफल करने के लिए भाजपा प्रचार प्रसार में जुट गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल भाजपा की ओर से हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली बीएनआर मोड़ से शुरू होकर आसनसोल नगर निगम तक गई। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई, कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार, भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेन्दू मुखर्जी, निर्मल कर्मकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, भृगु ठाकुर, सोना भद्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि राज में शिक्षक भर्ती घोटाला, गौ तस्करी, कोयला तस्करी सहित कई घोटाले हुए हैं। इसमें लगातार तृणमूल नेताओं मंत्रियों का नाम सामने आ रहा है ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार हुए हैं। बिना राज्य सरकार के समर्थन के ऐसा नहीं हो सकता। ममता बनर्जी झूठ बोलकर राजनीति करती हैं। इसलिए हमलोग तृणमूल सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोग 13 सितंबर को नवान्न चलो अभियान का आह्वान किए हैं। उसे सफल बनाने के लिए आज रैली निकाली गई। रैली को जनता का समर्थन मिला है इसने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शामिल हुई है। राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता हमारे साथ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात