आने वाले त्योहारों की तैयारियों लेकर नगर निगम में अहम बैठक





आसनसोल : पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा माना जाता है। दुर्गापूजा एवं तुरंत उसके बाद लक्ष्मी पूजा, काली पूजा, दीपावली, छठ पूजा ये सभी त्योहार एक महीने के अंदर ही बनाए जाते हैं। अब इन त्योहारों में कुछ ही दिन बचे हैं इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से तैयारियां हो रही हैं। आसनसोल नगर निगम भी इन त्योहारों को लेकर तैयारियों में जुट गया है। इसी को देखते हुए मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के सभागार में एक जरूरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, उप मेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी मानस दास सहित सैनिटेशन बिजली तथा जल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में त्योहारों के सीजन में जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। यहां विषय में मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि बहुत जल्द त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है इसलिए आज सैनिटेशन बिजली तथा जल विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि त्योहारों के मौसम में बिजली पानी तथा साफ सफाई को लेकर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के किसी भी निवासी को कोई परेशानी ना हो। हर विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि इलाके में अगर कोई भी समस्या हो तो उसको तुरंत समाधान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात