लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा मैगजीन मंथ पर स्मारिका का विमोचन




रानीगंज -लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की ओर से गुरुवार की संस्था टीचर्स डे एवं मैगजीन मंथ का आयोजन लाइंस क्लब के सभागार में किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी एवं शिक्षक वासुदेव गोस्वामी , शिक्षिका मुक्ता भट्टाचार्य एवं पत्रकार विश्व देव भट्टाचार्य एवं रानीगंज अंचल के पत्रकारों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका कालोहीरा का विमोचन किया गया.कार्यक्रम के दौरान शिक्षक बासुदेव गोस्वामी ने कहा कि मैं शिक्षा के क्षेत्र में उन छात्रों तक पहुंचने का प्रयास करता हूँ जिनके पास शिक्षा का अवसर नहीं है ,अथवा वह शिक्षा से वंचित हो रहे हैं .मैने अपनी अब तक की जिंदगी की सभी जमा पूंजी उन छात्रो के पीछे लगा दिया है,जिन्हें शिक्षा की जरूरत थी ,पर संसाधन नहीं है. शिक्षिका मुक्ता भट्टाचार्य ने कही की जरूरतमंदों को सेवा करें चाहे धन के जरिए अथवा समर्पण भाव को लेकर,पर भाव उसमें सेवा की होनी चाहिए,दिखावे की नहीं. लायंस डीएवी स्कूल के चैयरमेन सुशील गनेड़ीवाला ने कहा कि लायंस क्लब पूरे वर्ष भर सामाजिक कार्य करती है .लायंस क्लब के परम्परा के तहत हम लोग मैगजीन मंथ के जरिए हम शिक्षको को,पत्रकारों को सम्मानित करते हैं. जिनका सहयोग हमें सैदेव मिलता रहता है .वर्तमान समय में अच्छे कामों को भी पहुंचाने के लिए मीडिया की जरूरत होती है. पत्रकार विश्वदेव भट्टाचार्य ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप बदलता जा रहा है. इसके बावजूद भी प्रिंट मीडिया अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए हैं .भले ही पल भर के लिए लोग भ्रमित हो जाए, लेकिन अंत तक प्रिंट मीडिया ही वास्तविकता को सामने लाती है.शिक्षा का स्वरूप बदला है,गुरु और छात्रो के बीच धीरे-धीरे आपसी सामंजस्य में कमी होती जा रही है,आज के इस दौर में सभी दिशा में अपने कर्तव्य के प्रति कम अर्थ के पीछे भाग रहे है.चाहे मीडिया ही क्यों न हो.मीडिया के सभी बड़े हाउस पूंजीपतियों के है.इस कठिन दौर में हम पत्रकार समाज में अधिक से अधिक सत्यता लाने की कोशिश करते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप केडिया ने किए. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश जिंदल , हर्षवर्धन खेतान, जिलापाल डॉक्टर एस के बासु, पूर्व जिला पाल डॉक्टर पी आर घोष, डॉक्टर अब्दुल कयूम , अरुण तोदी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन सचिव सजन टिबरेवाल ने किये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात