जितेंद्र तिवारी के खिलाफ सीआईडी जांच पर हाईकोर्ट की रोक



 कोलकाता :  सीआईडी द्वारा किए जा रहे कोयला तस्करी की जांच में आसनसोल के पूर्व मेयर वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। जिसके बाद जितेंद्र तिवारी ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई कहा था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने जितेंद्र तिवारी के खिलाफ सीआईडी जांच पर रोक लगा दी है। मालूम हो कि कोयला तस्करी की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ समानांतर सीआईडी द्वारा की जा रही जांच के दौरान आसनसोल के पूर्व मेयर भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को बीते दिनों अंडाल थाने के मामले की जांच के लिए तलब किया गया था। उन्हें इस मामले में गवाह के तौर पर बुलाया गया था। इसके बाद जितेंद्र तिवारी सीआईडी के सामने हाजिर नहीं हुए। उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट के इस फैसले से जितेंद्र तिवारी के समर्थकों में खुशी देखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात