माकपा रानीगंज एरिया कमेटी की तरफ से सोमवार को बल्लभपुर ग्राम पंचायत को सौंपा गया ज्ञापन






रानीगंज-माकपा रानीगंज एरिया कमेटी ने 100 दिन के कार्य वेतन, विधवा भत्ता और वृद्धावस्था भत्ता के बकाया भुगतान की मांग उठाई‌ . सोमवार को माकपा ने बल्लभपुर ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया.पार्टी नेताओं सुप्रिया रॉय, हेमंत प्रभाकर सहित अन्य नेतायों ने अपने वक्तव्य पेश किए,नारे लगाए गए कि लोगो लोगो के कार्य करने वाले पंचायत चाहते हैं, पंचायत को लूटना नहीं .पंचायत के काम का हिसाब होना चाहिए. पंचायत कार्यालय के सामने रोष जताते हुए कहा कि पंचायत ने 100 दिन काम करने के बाद आठ महीने का वेतन बाकी रखा है. मजदूरी का बकाया दुर्गा पूजा से पहले मिटाया जाए. वृद्धावस्था भत्ता और विधवा भत्ता लाभार्थीओं को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है. हर साल शारदोत्सव से पहले क्षेत्र में कूड़ा-करकट साफ कर दिया जाता है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है .धरना के अंत में माकपा कर्मी गुरुपद बाउरी, अशोक बाउरी, आजादी प्रसाद, कमलकांत पाल, सुमित्रा बाउरी के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रधान ममता प्रसाद को ज्ञापन सौंपा. प्रधान ने रानीगंज बीडीओ से संपर्क किया उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात