तृणमूल द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 47 में तृणमूल पार्षद राजेश तिवारी के नेतृत्व में वार्ड टीएमसी कमेटी के द्वारा रविवार को स्पोर्ट्स एंड कल्चर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आसनसोल दयानंद विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक में 80% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक, पार्षद तपन बनर्जी, रणवीर सिंह, मौसमी बॉस उपस्थित थे। उप मेयर अभिजीत घटक, पार्षद तपन बनर्जी और वार्ड पार्षद राजेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शांति के दूत कबूतर को भी छोड़ा गया। इस कार्यक्रम में तीन सौ प्रतियोगियों ने 30 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंच का संचालन प्रबाल बोस ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद राजेश तिवारी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम वार्ड में पहली बार आयोजित किया गया है। जिससे बच्चों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। ऐसी प्रतियोगिता भविष्य में आयोजित होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीएमसी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं का काफी सहयोग है। जिन्हों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की है। इसके लिए वे लोग धन्यवाद के पात्र हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता