आसनसोल : आसनसोल के चांदमारी इलाके में स्थित राइफल क्लब में 18 सितंबर से ईस्टर्न इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ था। इसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित हुए। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने राइफल क्लब की तारीफ करते हुए कहा कि यहां जो सुविधाएं निशानेबाज को दी जा रही है वह बेहद उच्च स्तर की है उन्होंने आशा जताई कि यहां जो भी निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं वह आगे चलकर ओलंपिक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में 550 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

0 टिप्पणियाँ