शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा संघ क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन







सालानपुर-सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत देंदुआ ग्राम पंचायत के श्रीरामपुर गाँव में सोमवार 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा संघ क्लब के तत्वाधान में आसनसोल स्थित पश्चिम बर्दवान जिला अस्पताल के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.आयोजन में बतौर अतिथि बाराबनी तृणमूल कांग्रेस युवा नेता मुकुल उपाध्याय, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष मनोज तिवारी, देंदुआ उपप्रधान रंजन दत्ता, कल्यानेश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, तृणमूल नेता मोबिन खान, पंचायत सदस्य सौमित्रो महतों, शंकर घोष एवं बिष्णु बहादुर ने कार्यक्रम के सुभारम्भ के पूर्व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित की, जिसके पश्चात कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया. पंचायत सदस्य सौमित्रो महतों ने कहा क्लब की और से प्रथम वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो की पूर्ण सफल रही, स्थानीय लोगों ने उमंग और जोश के साथ रक्तदान किया, आने वाले समय मे और भी भब्य रूप से आयोजन किया जाएगा.मौके पर युवा संघ क्लब के साधन महतो, विक्रम महतो, शक्ति महतो, गोपी महतो, सौरव महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता