महावीर कोलियरी इलाके की स्थिति बदहाल, वार्ड पार्षद पर इलाके वासियों का गुस्सा






रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के 37 नंबर वार्ड इलाके की महिलाओं ने टूटे हुए घरों, जर्जर अवस्था में पड़े सड़क, खराब अवस्था में पड़े नालियों की समस्या को सामने रखते हुए विरोध जताया. इस विषय पर 37 नंबर वार्ड महावीर कोलियरी के चासी पाड़ा इलाके की एक महिला माधुरी पांडे ने बताया कि इलाके की स्थिति इतनी बदहाल हैं कि इलाके वासियों का रहना दूभर हो रहा है, यहां की सड़क, और नालियों की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं, नालियों में इतनी गंदगी हो गई है कि जिसके कारण लोगों को बीमारियां हो सकती हैं, हम जल्द इन समस्याओं का समाधान चाहते हैं. इलाके की एक और महिला चंदा यादव ने भी शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद रूपेश यादव चुनाव के पूर्व वोट मांगने जब आए थे तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह इलाके को बेहतर बनाएंगे और सभी समस्याओं को दूर करेंगे. मगर आज चुनाव जीतने के बाद उनका अता पता ही नहीं. इस विषय पर नाराजगी जताते हुए एक और महिला मंजू तुरी ने कहा कि बारिश के मौसम में 2-3 दिन पहले उनका मिट्टी का घर पानी में बह गया, और अब उनके रहने के ठिकाने का भी कोई ठीक नहीं, उन्होंने इस विषय पर रांनीगंज बोरो को सूचना दी थी मगर उनकी समस्या को अनसुना कर दिया गया. वहीं मौके पर महिलाओं की समस्या सुनते हुए भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां भी पहुंचे, और उन्होंने कहा कि पूरे महावीर कोलियरी की स्थिति काफी खस्ताहाल है, इलाके को बेहतर बनाने का काम प्रशासन का है, और इलाके वासियों की परेशानी से उन्हें कोई लेना देना नहीं, उन्हें केवल अपने पद से मतलब है, लोगों की समस्याओं से नहीं, लोगो की समस्या सुनने का उनके पास टाइम नहीं.दूसरी और पार्षद रूपेश यादव ने कहा लोगो की समस्या को जल्दी दूर की जाएगी, वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता