- दोनों आरोपियों पर अपहरणकारी का सहयोग करने का आरोप
- घटना का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से अब भी बाहर
- वेबेल आईटी पार्क के समीप से लड़की का किया था अपहरण का प्रयास
दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना की पुलिस ने बीते सोमवार की रात गांधी समीप आईटी पार्क के समीप से लड़की को अगवा करने के आरोप में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बुधवार आरोपीयो को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान उनकी जमानत नामंजूर हो गई. आरोपियों को जेल हिरासत भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपीयो में मायाबजार के शुकांत पल्ली निवासी सूरज पासवान एवम विजय नगर निवासी राज ठाकुर शामिल है.
आरोपीयो के खिलाफ भादवि की धारा संख्या 363/365/354 ए/354बी/36 7/325/307/ 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस पहले अपहरण करने के दौरान उपयोग की गई वाहन के चालक को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है. घटने का मुख्य आरोपी अपहरणकर्ता अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. पुलिस उसे पकड़ने हेतु अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है की जल्द ही घटने का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर संध्या युवती आईटी पार्क से काम कर जा रही थी. तभी अचानक चार पहिया वाहन पर कुछ लोगों ने लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए थे. घटने को देख आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ,पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाका चेकिंग कर जांच शुरू की कर दी. करीब 1 घंटे के बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़की को जीटी रोड के किनारे फेंक कर फरार हो गए. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं जख्मी हालत में लड़की को उठाकर इलाज के लिए बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा. इस बारे में पुलिस ने बताया यह प्रेम प्रसंग का मामला है .युवक द्वारा लड़की का पहले से संपर्क था, सोमवार युवक अपने कुछ दोस्तो के साथ मिलकर लड़की को जबरन कार में बिठाकर ले जा रहा था. पूछताछ में पता चला है की युवक लडकी से शादी करने के इरादे से उसे झारखंड अथवा बिहार ले जाने के फिराक में थे. लड़की द्वारा विरोध करने पर युवक संग मारपीट हुई थी, जिससे लड़की को मामलू तौर पर चोट लगी है. पुलिस की बढ़ती सक्रियता की खबर पाकर युवक लडकी को जी टी रोड किनारे नीचे गिराकर अपने दोस्तो के साथ फारार हो गया था. उक्त घटने में मुख्य आरोपी का सहयोग सूरज पासवान एवम राज ठाकुर ने किया था.

0 टिप्पणियाँ