आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के निकट टोटो में यात्री बैठाने को लेकर रविवार की दोपहर आटो एवं टोटो चालक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ऑटो चालक ने एक टोटो चालक पर आसनसोल नगर निगम के निकट ऑटो स्टैंड से बुलाकर टोटो में यात्री बैठाने का आरोप लगाया। जिसके बाद ऑटो चालक ने टोटो चालक के साथ मारपीट की। जिसके बाद को दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बाद में दोनों पक्षों के तालमेल से मामला शांत किया गया। इस दौरान आटो चालक ने कहा कि हमलोग सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। उनके पास रूट परमिट है। बीमा से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का भी भुगतान करना पड़ता है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन टोटो की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए न ही रूट न टैक्स न लाइसेंस लगता है। सभी अवैध रूप से रोक के बाद भी टोटो चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है। वहीं टोटो चालक का आरोप है कि टोटो में पैसेंजर बैठाने के बाद ऑटो चालक ने गाली गलौज शुरू की विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट किया एवं ऑटो का चाबी छीन लिया तथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। मालूम हो कि शहर में बढ़ती टोटो की संख्या को लेकर आए दिन ऑटो एवं टोटो चालकों में विवाद हो रहा है इसे लेकर टोटो के शोरूमों पर लगाम लगाने के लिए यूनियन ने आरटीओ के समक्ष धरना दिया था। परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। अवैध रूप से टोटो के शोरूम धड़ल्ले से टोटो बेच रहे हैं जिससे शहर में हर और वोटों की संख्या बढ़ रही है एवं ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

0 टिप्पणियाँ