पंचायत समिती कर्माध्यक्ष व अधिवक्ता नदिया धीवर ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


पुलिस आत्महत्या के कारणों को ढूढने में जुटी





पांडवेश्वर ---: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के छोरा ग्राम में तृणमूल नेता सह पांडवेश्वर पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष और पेशे से अधिवक्ता रहे नदिया धीवर का घर के दोतल्ला में पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उनके मौत की सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती तथा ब्लॉक अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी व अन्य तृणमूल नेता उनके घर पहुंचे, नदिया धीबर के मौत से समर्थकों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।घटना के संबंध में उनकी बेटी मोनोलिसा और चाची का कहना है सुबह एक फोन आया था, फोन आने के बाद वे अपने चेंबर खोलने गये चेंबर खोलने के कुछ ही देर बाद चेंबर बंद कर घर चले आये तब लगभग छः बज रहा था. वे उपर दो तल्ला चले गये . 7-30 बजे के लगभग जब वे उपर से नीचे नही आये तो पत्नी उन्हें देखने चली गई .जैसे ही दरवाज खोला देखकर चकीत रह गई वे पंखे से फंदा में लटक रहे था, वह चिल्लाने लगी. आवाज सुन कर घर के सदस्य उपर आये तो देखा नदिया धीवर लटक रहै है, जब तक नीचे उतारा गये तब तक मारे जा चुके थे. बनबहाल फांडी ने शव को अनपे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नदिया धीवर इलाके में तृणमूल कांग्रेस का सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे, अपने जीवन को इस तरह से खत्म कर देने की घटना लोग मान नहीं पा रहे हैं। वह पहले जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। इस संदर्भ में पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि मौत के कारणों का पता तो पुलिस लगाएगी,लेकिन रविवार सुबह जब उनको इस बात का पता चला तो वह मर्माहत हुए और उनके घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्य जनक है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात