जामुड़िया : जामुड़िया नंदी रोड स्थित सप्तवारषिकी भवन के समीप विभिन्न मागो को लेकर एलआईसी कर्मियो का पूरे भारत मे आह्वान किये जा रहे है हड़ताल के पहले दिन जामुड़िया ब्रांच के एलआईसी कर्मियों ने कार्यालय का घेराव का प्रदर्शन किया इस मौके पर एलआईसी कर्मी प्रशांत बैनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से बीमा कंपनी घाटे की ओर जा रही है जिसकी वजह से लाखों की संख्या में बीमा कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होने की स्थितियों में पहुँच गई है जिसकी वजह से आज 1 सितम्बर से लेकर 30 नवंबर तक एलआईसी के कर्मचारियों का हड़ताल आंदोलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आज से व्यापी आंदोलन में एलआईसी के लाखों कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो रहे हैं आज हमलोगों ने जामुड़िया ब्रांच में एलआईसी प्रबंधन एवं केंद्र सरकार की बीमा कंपनी के निजीकरण के विरोध में आंदोलन किया है जो आगामी 30 नवंबर तक जारी रहेगा इस मौके पर असीम माझी एसके कुर्बान, संजय मिश्रा, अजय माहतो निमाय कर्मकार शांति चटर्जी संजय मिश्रा मधुसूदन मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ