आसनसोल : श्री पशुपति नाथ सिंह, माननीय सांसद ने श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता, माननीय विधायक की उपस्थिति में मुगमा, छोटाअंबोना और कालूबथान स्टेशनों पर एक-एक द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय तथा कुमारडुबी रेलवे स्टेशन पर एक वीआईपी विश्राम कक्ष का पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। सभी कार्यक्रम कुमारडुबी रेलवे स्टेशन पर आज (14 सितंबर 2022) आयोजित किए गए। इस मौके पर श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल भी उपस्थित थे । इसके साथ ही उन स्टेशनों के यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया गया।
माननीय सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह ने मुगमा, छोटाअंबोना और कालूबथान स्टेशनों पर इन द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, जिसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय, पंखे और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था के लिए संतोष व्यक्त किया । इससे रेल यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। कुमारडुबी स्टेशन पर आलीशान सोफा कुर्सियों से सुसज्जित एक वीआईपी विश्राम कक्ष का भी उद्घाटन किया गया जहां यात्री आराम से विश्राम कर सकते हैं अथवा इस सुखद माहौल में छोटी झपकी ले सकते हैं। कुमारदूबी स्टेशन के उत्तर दिशा में प्लेटफॉर्म नंबर 2 के बगल में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें माननीय सांसद, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक/निरसा ने भी मुगमा, छोटाअंबोना, कालूबथान और कुमारडुबी स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए यात्री सुविधा कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने अपने भाषण में कहा कि आज का कार्यक्रम वास्तव में आम रेल यात्रियों को यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए आसनसोल मंडल के प्रयास को प्रेरित करता है जिससे वे अपनी यात्रा के दौरान घर जैसा वातावरण महसूस कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में आसनसोल मंडल में और अधिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने कुमारडुबी से आसनसोल सेक्शन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया।



0 टिप्पणियाँ