आसनसोल नगर निगम ने रांनीगंज अंचल के जर्जर पड़े इमारतों को तोड़ने का नोटिस जारी किया







रानीगंज-आसनसोल नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस के तहत अंचल के सभी पुराने और जर्जर अवस्था वाले इमारतों को तोड़ना होगा, ताकि फिर से कोई जानलेवा दुर्घटना ना घटे.ज्ञात हो कि बिते कुछ दिनों पहले इसी तरह के एक इमारत के मलबा गिरने से एक युवक की जान चली गई थी. एवं कई बार छोटी -मोटी दुर्घटनाएं घटी . इनसे निजात पाने के लिए नगर निगम ने ऐसा नोटिस जारी किया है. इस विषय में बोरो दो के इंजीनियर कौशिक सेन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने यह नोटिस जारी कर शहर वासियों की सुरक्षा की ओर एक कदम बढ़ाया है, ऐसी पुरानी और जर्जर इमारतों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती थी, और तो और लोगों की जान को भी खतरा था, एवं कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने ऐसी ही इमारत के कारण अपनी जान भी गंवाई थी. नगर निगम अंचल के सभी इमारतों का सर्वे करेगी और जिस जिस बिल्डिंग की स्थिति खराब पाएगी उसे जल्द से जल्द छोड़ने का निर्देश देगी.उन्होंने बताया कि रांनीगंज के नेताजी सुभाष बोस स्टेचू के समीप अति जर्जर बिल्डिंग तथा सोष्टिगोड़िया स्तिथ तथा शहर के अति पुराने कई बिल्डिंग को तोड़ने का नोटिस बिल्डिंग मालिक को दे दी गई,उनके द्वारा जल्दी कदम न उठाने पर नगर निगम कार्यवाही करेगी.यहां मौजूद कई दुकानदारो ने भी इन पुराने बिल्डिंग को ध्वस्त करने की बात कही,ताकि कोई बड़ी घटना न घटे.दुकानदार अनिल खैतान।ने कहा कभी भी तेज आँधी तूफान आने पर यह बिल्डिंग ढह सकती है, जबकि यह बिल्डिंग शहर के मुख्य चौराहे एवं अति भीड़-भाड़ वाले जगह पर है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात