इम्पेक्स कारखाना:- बकाया वेतन एंव बोनस की मांग को लेकर मज़दूरों ने अधिकारियों को बनाया बंधक







सालानपुर/कल्यानेश्वरी(राहुल तिवारी की रिपोर्ट)-

कल्यानेश्वरी कोदोभीटा स्थित इम्पेक्स फैरोटेक लिमिटेड वर्क्स नामक फैक्ट्री में कार्यरत लगभग 900 मज़दूरों का सोमवार को आखिरकार सब्र का बांध टूट गया, अलबत्ता बकाया पेमेंट एवं दुर्गापूजा बोनस की आस देख रहे मज़दूरों ने थक हारकर सुबह 9 बजे से ही एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता अपना लिया और गेट जाम कर दिया.मज़दूरों ने प्रबंधन कार्यालय में ही कंपनी के वरीय अधिकारियों को सुबह 9 बजे से बंधक बना लिया. मज़दूरों का कहना है कि बीते जुलाई माह से ही उनका पेमेंट बकाया है. सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा नजदीक है, ऐसे में प्रबंधन बोनस और पेमेंट का भुगतान नही कर रही है. इधर कई दिनों से डीवीसी की और से कारखाना का बिल बकाया के कारण बिजली काट दिया गया है, जिससे कंपनी का उत्पादन ठप है.मज़दूरों को डर है की प्रबंधन के लोग एक बार कारखाना से निकल जाने के बाद फिर पूजा तक लौटकर नहीं आएंगे, इसी डर के कारण अधिकारियों को बंधक बनाया गया है. इधर मज़दूरों की और से पहुँचे काउंसलर सह आईएनटीटीयूसी श्रमिक नेता अशोक पासवान ने मज़दूरों के आंदोलन को समर्थन किया है, जहाँ उन्होंने प्रबंधन पर मनमानी और कर्मचारियों के प्रति प्रबंधन असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि जब तक मज़दूरों को बोनस और पेमेंट नही भुगतान नही होगा तब तक यहाँ से नही हटेंगे.उन्होंने कहा कि मज़दूर सुबह से भूखे पेट आंदोलन कर रहें है, सभी के लिए रात्रि में खिचड़ी की व्यवस्था की गई है.अधिकारियों को भी खिचड़ी खिलाएंगे और खुद भी खाएंगे.उन्होंने कहा मज़दूर अपनी हक की मांग कर रहें है, मज़दूरों का पहले से ही पेमेंट 2 माह लेट है, और बोनस का पता नही, प्रतिवर्ष बोनस के समय कंपनी का नाटक शुरू हो जाता है, अब तो बोनस और पेमेंट दोनों लेकर ही सब घर जाएंगे. शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगी, समाचार लिखें जाने तक आंदोलन जारी एवं अधिकारी बंधक थे.वही मामलें को लेकर इम्पेक्स प्रबंधन निदेशक रंजीत बर्णवाल ने बंधक बनाए जाने की बात से इंकार करते हुए कहा की मज़दूर यहाँ है इसीलिए में भी हूँ.कंपनी द्वारा मंगलवार से भुगतान की बात कही गई है, सभी को भुगतान किया जायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता