रानीगंज लायंस रामअवतार बाजोरिया मेमोरियल डायबिटीज केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया





 रानीगंज- रानीगंज लायंस रामअवतार बाजोरिया मेमोरियल डायबिटीज केयर सेंटर का उद्घाटन समारोह शनिवार को रानीगंज लायंस क्लब के सभागार में संपन्न हुई . गिन्नी देवी मुरलीधर बाजोरिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बने इस डायबिटीज सेंटर में ब्लड शुगर के मरीजों के जांच लिए फिलहाल ओपीडी सेंटर अक्टूबर माह के द्वितिय सप्ताह से आरम्भ कर दी जाएगी. डायबिटीज केयर सेंटर का उद्घाटन लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी सिंह, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने फीता काटकर एवं शीला पट्ट का अनावरण कर किया. जबकि इस उद्घाटन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक विष्णु बाजोरिया, जिला पाल केपी चटर्जी, पूर्व जिला पाल डॉ पी आर घोष, लायंस क्लब के अध्यक्ष संदीप केडिया ,सचिव सज्जन टिबरेवाल अस्पताल निर्माण के मुख्य दाता संजय बाजोरिया, डायबिटीज केयर सेंटर डायबिटीज केयर सेंटर के चेयरमैन राजेश जिंदल मंच पर उपस्थित थे. जबकि इस अवसर पर पूर्व जिला पाल प्रदीप चटर्जी,अरुण तोदी, एस एन पात्रा,राजेन्द्र प्रसाद चौधरी,मंजीत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद खैतान,अजय खैतान,प्रदीप बाजोरिया,पवन बाजोरिया सहित लायंस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे. लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के उपाध्यक्ष एपी सिंह ने कहा कि रानीगंज का लायंस क्लब अपने सेवा मुलक कार्यों के लिए सिर्फ भारतवर्ष में नहीं, बल्कि पूरे विश्व में ही जाना जाता है . उन्होंने कहा कि रानीगंज में डायबीटिक केयर सेंटर खोली गई है ,अन्य लायंस क्लब भी प्रेरणा पाकर इस तरह के डायबिटीज केयर सेंटर खोल पाएंगे. उन्होंने कहा कि एक समय था जब नेत्र रोग में कैटरैक्ट की बीमारी काफी कठिन बीमारी माना जाता परंतु आज लायंस क्लब के द्वारा पूरे विश्व में कैटरैक्ट की रोगियों की कमी है .लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के पूर्व निदेशक विष्णु बाजरिया ने भी रानीगंज के डायबिटीज केयर सेंटर से प्रेरणा लेकर

आने वाले 3 वर्षों में बांकुड़ा में भी डायबिटीज सेंटर खोलने की बात कहा. उन्होंने अस्पताल भवन के मुख्य दाता संजय बाजोरिया ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा का कार्य अपने पिता से सीख कर आए हैं ,वह तो दान देने के लिए वह सिर्फ एक माध्यम है बल्कि देने वाला तो कोई और है. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सिर्फ सेवा करना सिखाता है ,एवं लायंस क्लब ने हमारे परिवार को काफी कुछ प्रदान किया है .रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी एवं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा लायंस क्लब के जिला पाल केपी चटर्जी ने स्वर्गीय राम अवतार बाजोरिया तथा उनके पुत्र द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों का प्रशंसा किया. डायबिटीक केयर सेंटर के बारे में पूर्व जिला पाल डॉ पी आर घोष ने बताया कि रानीगंज लायंस क्लब द्वारा इसके पूर्व रानीगंज लायंस नेत्र अस्पताल, लायंस डीएवी स्कूल के के पश्चात इस लायंस डायबिटीक केयर सेंटर चालू किया है. उन्होंने कहा कि डायबिटीज आज पूरे विश्व सहित भारत में सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारी है एवं इस पर किस प्रकार रोकथाम किया जाए इस बात को ध्यान में रखते हुए रानीगंज लायंस क्लब में इस अस्पताल को चालू किया है. फिलहाल यहां पर रानीगंज का स्थानीय चिकित्सकों द्वारा ओपीडी में डायबिटीज रोगियों की जांच की जाएगी. तत्पश्चात आने वाले वर्षों में यहां डायलिसिस यूनिट भी चालू करने की योजना है शीघ्र ही यहां पर नेफ्रोलॉजिस्ट चिकित्सक की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्पताल चालू की गई है एवं पूर्णता प्राप्त करने में कुछ समय लगेगी. इस अस्पताल को चलाने के लिए रोगियों तथा चिकित्सको को प्रदान करने के लिए रोगियों से कम शुल्क लिए जाएंगे. इस अवसर पर एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल प्रदान की गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता