जामुड़िया-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाना की पुलिस ने गुरुवार रात जामुड़िया सिनेमा हॉल चौराहे के पास एक घर में छापेमारी कर तीन बदमाशों को तमंचा सहित धर दबोचा.जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम को खबर मिली कि रात के करीब 12 बजकर 15 मिनट पर कुछ बदमाश जमा हो कर लूट की साजिश रच रहे हैं. लेकिन पुलिस उनकी योजना को विफल करते हुए तीन अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक तमंचा और एक ताजा कारतूस भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों में जामुड़िया के शिव।डांगा निवासी तुफान राय, हीरापुर थाना क्षेत्र के न्यू टाउन निवासी उमेश बेद और रानीगंज के जेके नगर निवासी महेंद्र पासी शामिल हैं. आरोपियों को डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा होने और आग्नेयास्त्र रखने के अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया . शुक्रवार को आसनसोल जिला अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस अदालत से उनसे विस्तृत जानकारी के लिए रिमांड के लिए अनुरोध किया.


0 टिप्पणियाँ