पार्षद चेताली तिवारी ने सड़क का किया शिलान्यास




आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 27 के आरके डंगाल में आमबगान से कोड़ापाड़ तक बननेवाली सड़क का शिलान्यास रविवार को पार्षद चैताली तिवारी ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान इलाके के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे जिसमें प्रेमचंद गुप्ता, हरिहर यादव, मोहन महतो  आदि मौजूद थे। इस दौरान चैताली तिवारी ने कहा कि स्थानीय  लोगों की यह काफी पुरानी मांग थी। 11 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे यहां के नागरिकों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नगरनिगम को और भी कार्यों की सूची दी गई है। उन्हें आशा है कि विरोधी पार्षद होने के कारण उनकी उपेक्षा नहीं की जायेगी। नागरिकों की जरूरत के लिए जो भी कार्य होगा नगरनिगम द्वारा किया जायेगा। इसके बाद चैताली तिवारी ने अपने आवासीय कार्यालय से विभिन्न क्लबों के बीच फुटबाल वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात