हॉटन रोड बस स्टैंड के सामने फिर से ऑटो पार्क करने पर पुलिस कार्यवाही पर ऑटो चालकों का धरना, पुलिस ने खदेड़ा




आसनसोल : दुर्गापूजा की खरीदारी को लेकर आसनसोल शहर में काफी भीड़ जुट रही है जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो रहा है। इस भीड़ भाड़ में ऑटो एवं टोटो जहां तहां लगा देने से जाम और बढ़ रहा है एवं यात्रियों तथा बस चालकों को परेशानी हो रही है। वही मिनी बस एवं ऑटो के बीच पैसेंजर उठाने को लेकर विवाद होते रहता है। बीते सोमवार को इसी विवाद के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था एवं मिनी बस चालकों ने परिचालन बंद कर दिया था। जिसके बाद सभी पक्षों को लेकर हुई बैठक में फैसला लिया गया कि बस स्टैंड के सामने होटल रोड पर ऑटो एवं फोटो जमा नहीं होंगे। बावजूद इसके गुरुवार को हॉटन रोड के निकट चर्च के सामने सड़क पर फिर से ऑटो चालकों ने ऑटो पार्क करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसनसोल ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर पार्क किए हुए ऑटो चालकों को वहां से खदेड़ा। इस दौरान आटो चालकों का कहना है कि दुर्गापूजा का समय है हमें यहां से हटाने से हमारी रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा।

 इस विषय में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलुवालिया ने कहा कि चर्च के सामने सड़क पर ऑटो एवं टोटो पार्क करने से वहां पर जाम लगती है एवं सिटी बस स्टैंड से मिनी बस एवं बड़ी बसों को निकलने में परेशानी होती है। सभी को कानून का पालन करना होगा। अभी त्यौहार का समय है बाजार में भीड़ भाड़ अधिक है ऐसे में किसी को भी कोई परेशानी ना हो का ध्यान रखना होगा। प्रशासन अपनी तरफ से जो भी कार्रवाई कर रही है वह सही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात