मिनी बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक कि मौत एक गम्भीर रूप से घायल






सालानपुर-आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग जेमहारी सिरिषबेरिया के समीप शनिवार तेज गति से आ रही मिनी बस ने दो बाइक सवार को रौंदा, घटना में अस्पताल में एक कि मौत हो गई एंव एक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँची सालानपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई। घायलों की पहचान जेमहारी निवासी तारक नाथ बाउरी(52) एंव संजय बाउरी(35) रूप में बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को दो घण्टो तक अवरूद्ध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। घटना की सूचना पा कर मौके पर सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाटी, कल्यानश्वरी फाड़ी प्रभारी उज्जल साहा, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मनोजित धारा पुलिस दल-बल के साथ पहुँच कर स्थानीय ग्रामीणों को समझाने का प्रयास में जुट गये। काफी मस्कत के बाद सालानपुर थाना प्रभारी द्वरा घायलों की अच्छे इलाज एंव मामले को लेकर मिनी बस मालिक से बैठक के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे ग्रामीणों ने सड़क से प्रदर्शन हटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, आसनसोल से (बायपास) चित्तरंजन की ओर जा रही मिनी बस(WB37C8426) जेमहारी सिरिषबेरिया के समीप देन्दुआ की तरफ से जेमहारी घर लौट रहे बाइक(WB38S8980) सवार को रोंदते हुये सड़क के दूसरी ओर गढ़े में जा फसी। वही घटना में मिनी में सवार सभी लोग सुरक्षित है। जबकि घटना में बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये एंव बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मिनी चालक एंव कण्डक्टर मोके से फरार हो गये। बताया जा रहा है दुर्घटना में घायल तारक नाथ बाउरी की इलाज के दौरान आसनसोल जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है।

वही मामले में स्थानीय लोगो ने बताया कि मिनी बहुत तेज गति से जा रही थी जिसके कारण दुर्घटना घटी। मिनी बस बाइक सवार को घसीटते हुये गढ़े में जा फसी। 

वही घटना के बाद पुलिस ने बाइक एंव मिनी बस को जब्त कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात