दुर्गापुर के आई टी पार्क के सामने से युवती का अपहरण करने का मामला में गाड़ी चालक गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता 





दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के गांधी मोड़ संलग्न वेबेल आईटी पार्क के सामने से घर जाने के दौरान एक युवती का अपहरण कर लिया गया. सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों तरफ से नागा चेकिंग लगा दी गई। ताकि गाड़ी किसी तरह से बाहर निकलना सके ।इसके बाद अभियान को तेज कर दिया गया। जांच शुरू कर दी. चंद घंटों में ही उसे नेशनल हाईवे नंबर दो से युवती को जख्मी हालत में बरामद कर लिया गया. पुलिस युवती को इलाज हेतु अस्पताल भेजा. घटने को लेकर पुलिस जांच में जुट गई और इस घटना में गाड़ी चालक रोहित ठाकुर को कल देर रात में ही डीटीपीएस माया बाजार के कदमतला के घर से उसे गिरफ्तार किया आज सुबह अदालत में पेश किया गया जहां रिमांड पर लेने की बात कही गई . पुलिस सूत्रों मुताबिक युवती माया बाजार के सुकांत पल्ली इलाके की रहने वाली है. वह वेबेल आईटी हब की कर्मचारी है. सोमवार की शाम काम से घर जा रही थी तभी एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन आईटी पार्क के पास आया और उसे अगवा कर लिया. सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी, पुलिस ने वेबेल समेत आसपास के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. एसीपी दुर्गापुर तथागत पांडे ने बताया कि युवती को नेशनल हाईवे से रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना जांच के अधीन है. पुलिस अपहरण करने वालों को पकड़ने में लगी हुई है चालक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर पता चल पाएगा। रोहित ठाकुर के पिता ने बताया कि हमारा लड़का निर्दोष है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता