आसनसोल : गौ तस्करी मामले में तृणमूल के कद्दावर नेता राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने वाले अनुब्रत मंडल को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के खिलाफ एएमआईएम कार्यकर्ताओं द्वारा गाय के साथ आसनसोल जिला शासक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एएमआईएम के जिलाध्यक्ष दानिश अजीज ने बताया कि गौ तस्कर, कोयला चोर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अनुव्रत मंडल आसनसोल जेल में बंद हैं। वह एक चोर हैं उसे गाय तस्करी, गाय चोरी के केस में आसनसोल जेल में बंद किया गया है। आसनसोल जेल में उसे वीआईपी की तरह रखा जा रहा है एवं उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसके खिलाफ आज हमलोग गाय को लेकर यहां प्रदर्शन किए। हमलोग जिला शासक से इस विषय पर मिलना चाहते थे परंतु हम लोगों को मिलने नहीं दिया गया। हमलोगों की मांग है कि अनुव्रत मंडल गाय चोरी के मामले में जेल में बंद हैं उसके साथ चोर की तरह ही व्यवहार किया जाए ना कि वीआईपी की तरह। अगर अनुव्रत को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता रहा तो हम लोग प्रदर्शन जारी रखेंगे।

0 टिप्पणियाँ