रानीगंज के सभी राजनीतिक दलों के नेताओ ने ट्रैफिक विभाग के अधिकारीयों को समस्या के और ध्यान देने का किया निवेदन
रानीगंज - रानीगंज में ट्रैफिक की समस्या कोई नई नहीं है, बीते लंबे समय से रानीगंज वासी ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं .हाल ही में रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल द्वारा इस दिशा में कुछ कदम उठाए गए थे,कई रूटों में भारी वाहनों की प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है, वो कुछ दिनों से चल रही है,पर अभी भी रानीगंज में ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हुई है.शहर में पीएन मालिया रोड एक ऐसी जगह है जहां अभी भी ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है यहां पर समस्या का मूल कारण है बड़े बड़े वाहनों से सामानो की लोडिंग और अनलोडिंग करना .इस सड़क पर अनगिनत व्यवसायिक प्रतिष्ठान है, जहां पर जरूरी सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है, लेकिन इसके साथ ही इस मार्ग पर पांच विद्यालय भी हैं और नजदीक में टीडीबी कॉलेज भी है ऐसे में स्कूल या कॉलेज में जाने के समय या छुट्टी हो जाने के समय जाम की आम समस्या देखी जाती है और यह परिस्थिति विशेष रूप से स्कूल के विद्यार्थियों के लिए काफी खतरनाक और तकलीफ भरी रहती है और यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.इस समस्या को लेकर रानीगंज के कुछ राजनीतिक व्यक्तित्वों से बात की और उनकी राय जानने की कोशिश की इस संदर्भ में कांग्रेस नेता शिलानंदन झा ने बताया कि रानीगंज में ट्रैफिक की समस्या कोई नई नहीं है, जब कोरोना कॉल चल रहा था ,स्कूल बंद थे तब भी यहां ट्रैफिक की समस्या देखी जाती थी और अब तो स्कूल खुल जाने के बाद यह समस्या और भी विकराल हो चुकी हैं .उन्होंने कहा कि सुबह 9:00 बजे के बाद बड़े वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश करना और सामान की लोडिंग अनलोडिंग करना वर्जित है, इसके बावजूद सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 12 चक्का 16 चक्का वाहन भी पीएन मालिया रोड पर घुस जाते हैं जिससे परिस्थिति भयानक हो जाती है. उन्होंने प्रशाशन से इस तरफ ध्यान देने की मांग की ,साथ ही कुछ जगहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सीपीवीएफ लगाने की मांग उठाई.
वहीं भाजपा नेता शमशेर सिंह ने भी कहा इस रोड पर ट्रैफिक की समस्या काफी विकराल हो चुकी है. उन्होंने बताया कि हाल ही में रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी ने कुछ मार्गों को वन वे किया था तो वहीं कुछ रास्ते को उन्होंने नो एंट्री बना दिया था, उन्होंने इस रास्ते को लेकर भी ऐसा ही कुछ कदम उठाने की मांग की, जिससे कि आने वाले समय में स्कूल के विद्यार्थियों को परेशानी से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि अगर स्कूल के विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो भाजपा द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
इस विषय पर तृणमूल कांग्रेस नेता और रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटीया ने कहा कि पीएन माल्या रोड पर जाम की परिस्थिति एक बहुत बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि व्यापारी आमतौर पर नियमों का पालन करते हैं, लेकिन कुछ एक व्यापारी ऐसे हैं, जो नियमों का उल्लंघन करते है. इसके साथ ही संदीप भालोटिया ने कहा कि उस रोड पर जो विद्यालय हैं उनके खुलने के समय और छुट्टी के समय पुलिस अधिकारियों की तैनाती को लेकर वह ट्रैफिक प्रभारी से बात करेंगे ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी ना हो.
माकपा नेता संजय प्रमाणिक ने भी कहा कि यहां जाम एक बहुत बड़ी समस्या है ,उन्होंने कहा कि रानीगंज एक व्यवसायिक शहर है, ऐसे में जाम की समस्या से निपटना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही यह भी देखना पड़ेगा कि व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो. उन्होंने प्रशासन से प्रार्थना की एक एक ऐसा मार्ग निकाला जाए जिससे लोगों को तथा विद्यार्थियों को जाम की समस्या से निजात मिले और व्यापार पर भी प्रभाव ना पड़े.


0 टिप्पणियाँ