समाज कल्याण के क्षेत्र में एसबीआई का प्रयास लगातार जारी

दुर्गापुर प्रशासनिक कार्यालय से दी गई आर्थिक सहयोग





दुर्गापुर: दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सुहट्टा मॉल स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) प्रशासनिक कार्यालय में शुक्रवार एस बी आई कोलकाता सर्कल की ओर से ( सीएसआर ) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहा मौजूद अतिथियों के हाथों के पुरुलीया जिले के आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु कुचिया भोला पहाड़ नामक निजी संस्था को एक एंबुलेंस, अंडाल स्थित गर्ल्स प्राथमिक विद्यालय को नए रूप में रूपांतरित करने हेतु साढ़े चार लाख रुपए का चेक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अंशुमान मुखर्जी के हाथो सौंपा गया.इसके अलावा दुर्गापुर स्थित मोहनानंद कैंसर अस्पताल के उन्नत चिकित्सा हेतु 50 लाख रुपए का सहयोग किया गया. 

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य महाप्रबंधक (कोलकाता सर्कल) के श्री प्रेम अनूप सिन्हा, महा प्रबंधक (नेटवर्क थ्री) श्री योगेश चंद्र साहू, उप महा प्रबंधक (दुर्गापुर माडयुल) श्री अजीत कुमार पोद्दार, तथा कुचिया भोला पहाड़ के संस्थापक श्री कमल चक्रवती सहित कई अधिकारी मौजूद थे. श्री प्रेम अनुप सिन्हा ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत रहती है. कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन के रूप में बैंक की ओर से स्वास्थ्य ,शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग किया गया है .आने वाले समय में सीएसआर के तहत कई और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता