आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के भाजपा पार्षद सह विपक्ष की नेत्री चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के उप मेयर एमएमआईसी एवं बोरो चेयरमैन कौन है इसकी जानकारी के लिए आरटीआई फाइल किया है। मालूम हो कि आसनसोल नगर निगम में मेयर और चेयरमैन के नामों के घोषणा तो हो गई है, लेकिन अभी तक उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। वर्तमान में अभिजीत घटक एवं वसीम उल हक दोनों ही उप मेयर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं लेकिन अभी तक उनके नामों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा पांच एमएमआईसी के अलावा अन्य एमएमआईसी एवं बोरो चेयरमैन काफी गठन नहीं हुआ है। चैताली तिवारी ने इस मुद्दे पर आरटीआई फाइल कर जानकारी मांगी है।


0 टिप्पणियाँ